कार्यकर्ता सम्मेलन कर किया विचार विमर्श

संतोष अमन की रिपोर्ट:

     औरंगाबाद के जैन धर्मशाला में जन अधिकार पार्टी औरंगाबाद इकाई द्वारा शनिवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार श्री भगवान सिंह कुशवाहा रहें।

      इस सम्मेलन में बेनामी सम्पत्ति, बेईमानों, भ्रष्टाचारियों, मठाधीशों, शिक्षा माफिया, स्वास्थ्य, दलालों, घुसखोरो, डॉक्टरों, भ्रष्ट नेताओं और अफसरों पर जमकर कटाक्ष एवं विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुल हक, गया जिला अध्यक्ष सह स्नातक क्षेत्र उम्मीदवार भावानी सिहं, प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुन्दर यादव, प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव ललन सिंह और महिला प्रकोष्ठ से बेबी कुमारी, सुनिता देवी, सुशिला देवी, मंजु देवी, पुनम देवी, शकुंतला देवी, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.