संत रविदास की मनायी गई जयन्ती

संतोष अमन की रिपोर्ट:

      गोला रोड में संत शिरोमणि रविदास की जयन्ती मनाई गयी। बीजेपी नगर कमिटी ने संत के चरणों में पुष्प अर्पित किया। नगर मंडल अध्यक्ष शम्भू कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मानव एकात्मवाद के बारे में बताया। कहा कि संत रविदास जी का विचार समाज चेतना, भक्तिरस कविता के माध्यम से समाहित है, जो आम जनों को जागृत किया है। उनके वचन मन चंगा तो कठौती में गंगा पर प्रकाश डाला गया। नगर महामंत्री सुनील पाठक, नगर मंत्री शिव चौधरी, नगर मिडिया प्रभारी श्याम पाठक, कायकारिणी सदस्य मुरारी राम, सदस्य गुड्डू कंस्कार, अवधेश राम, राजेश राम, मधेश्वर राम, जगदीश राम उपस्थित रहें|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.