
ओबरा प्रखंड के महदी ग्राम में शनिवार की रात्रि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ओबरा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह एवं दाउदननगर राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से आपस में भाईचारा बना रहता है।
उस दरम्यान उपस्थित राजद युवा नेता राजकिशोर राय ने कहा कि ऐसी कार्यक्रम को सहयोग करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर यमुना सिंह, सतीश कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थें।