शौचालय निर्माण के लिए किया जा रहा प्रेरित

संतोष अमन की रिपोर्ट:

भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड काॅलेज द्वारा ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत शुक्रवार को की गई। शिक्षकों का एक समूह प्रखंड के केरा गांव में गया और ग्रामीणों को घरों में शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने की शुरूआत की। शिक्षक डा. अमित कुमार, पंकज कुमार व पिंकी कुमारी की टीम ने ग्रामीणों से पूछा कि उनके घर में शौचालय है या नहीं। वे शौच के लिए बाहर जाते हैं या घर में ही यह सुविधा है। काॅलेज के कर्मी निशांत कुमार ने बताया कि काॅलेज के सचिव डा. प्रकाश चंद्रा ने इस तरह गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए यह पहल की है। स्वच्छता अभियान को साकार करने के लिए यह पहल की गई है। इस तरह की छः टीमें बनाई गयी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी इस काॅलेज ने स्वच्छता अभियान व राज्य सरकार के सात निश्चय पर झांकी की प्रस्तुति दी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.