जनांदोलन समिति की पदयात्रा का हुआ स्वागत  

संतोष अमन की रिपोर्ट:

बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड तक रेलवे लाइन निर्माण की मांग को लेकर जनांदोलन समिति द्वारा निकाली गयी पदयात्रा शुक्रवार की सुबह दाउदनगर से आगे की ओर रवाना हुआ। पदयात्रा में समिति के संयोजक राजेंद्र सिंह यादव, मनोज यादव, रोहण गोप समेत अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया कि रात में पदयात्रा अरवल पहुंचेगी। इससे पहले गुरुवार को औरंगाबाद जिले के शंकरपुर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा रात में दाउदनगर पहुंची। भखरुआं में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह एवं अन्य ने पदयात्रा में शामिल लोंगो का स्वागत करते हुए उन्हें बाजार समिति लाया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम दोगोला का आयोजन किया गया और पदयात्रा के उद्देश्य को बताया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.