.दाउदनगर थाना की पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार लोगों में से तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था ।थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि बिगन बिगहा से चमरू यादव और विजेंद्र यादव उर्फ को कईला को गिरफ्तार किया गया है। देवदत्त पुर गांव से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।इन तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। जमुआवां गांव से जय गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दाउदनगर थाना में कांड संख्या 338/21 दर्ज है।