.
दाउदनगर-
दाउदगर पुलिस ने दाउदगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि एन एच 139 के दाउदनगर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद- पटना मुख्य पथ से शराब के नशे में होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति बिजेंद्र प्रसाद सोनी रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पउनी गांव का निवासी है।पीएसआई गीता कुमारी के नेतृत्व में किए गए कार्रवाई के दौरान मारपीट की घटना से संबंधित एक मामले में बेलाढ़ी से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है ।चारों के खिलाफ दाउदनगर थाना कांड संख्या 383/22 दर्ज है.दाउदनगर थाना कांड संख्या 66/20 में बिगन बिगहा से सच्चिदानंद यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मारपीट की घटना से संबंधित प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज है।पुराना शहर वार्ड संख्या पांच कदम तल इलाके से प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।वह दाउदनगर थाना कांड संख्या 403 / 22 का आरोपित है ,जो मारपीट की घटना से संबंधित है ।यह कार्रवाई एएसआई बैजंती कुमारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गई. दाउदनगर थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा गांव से मारपीट की घटना के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।तीनों दाउदनगर थाना कांड संख्या 360/22 के आरोपित है ।यह कार्रवाई पीएसआई अंजली कुमारी द्वारा की गई।