अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस कर रहे जांच

दाउदनगर-
दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा स्थित नहर रोड के पास एक ईट भट्ठा के आस-पास जंगलनुमा झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।संवाद भेजे तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि महिला कहां की रहने वाली है और उसकी मौत के क्या कारण हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगलनुमा झाड़ी में महिला का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर गिरींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।मृतका की उम्र करीब 35- 40 वर्ष बताई जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.