दाउदनगर-दुर्गा पूजा को लेकर दाउदनगर अनुमंडल में प्रयुक्त किए गए दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग दाउदनगर थाना परिसर में एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह एवं एसडीपीओ कुमार ऋषिराज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एसडीओ ने दंडाधिकारियों से कहा कि अपने- अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर आवश्यक रूप से तैनात रहना है।समय पर पहुंच जाना है और तैनात रहना है।असामाजिक तत्वों पर नजर रखनी है। पुलिस द्वारा सघन गश्ती भी की जाएगी।यह सभी दंडाधिकारी की जवाबदेही है कि आम लोग अपने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।अपने निकटतम पूजा पंडाल का भ्रमण भी करते रहें।यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पूजा समितियां प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा -निर्देशों का पालन करें ।अपर एसडीओ प्रियव्रत रंजन, पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार,बीडीओ योगेंद्र पासवान, थानाध्यक्ष गुफरान अली समेत अन्य पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी मौजूद रहे।
