
दाउदनगर-
दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरुआं तिवारी मुहल्ला से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में हरेंद्र तिवारी द्वारा प्राथमीकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि वे अपनी काले रंग की पल्सर बाइक एक दूसरे व्यक्ति के मकान के सामने लगाकर अपने घर में चले गए। सुबह में निकले तो देखे कि उनकी बाइक गायब थी।काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया।अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बाइक को चुरा लिया गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।