दाउदनगर दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरुआं गांव में ओटा तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में एक किशोर जख्मी हो गया। जिसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया ।इस संबंध में भखरुआं तिवारी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार मंगलवार को मेरा पुत्र ओटा पर बैठा था तभी आरोपित गण आए और कुदाल से ओटा को तोड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कुदाल चलाया जिसे मेरे पुत्र का कान कट गया। जख्मी हालत में उसे थाने लाया और वहां से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।