14 लोगों से 1650 रुपये जुर्माना की हुई वसूली।

दाउदनगर- लॉकडाउन के दौरान दाउदनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान 14 लोगों से जुर्माने के रूप में ₹1650 की वसूली की गयी। दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ पर सुबह से ही दाउदनगर थाना के एएसआई कृष्ण वल्लभ सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि हेलमेट नहीं रहने के कारण एक बाइक चालक से एक हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है.जबकि बिना मास्क के 13 लोगों को पकड़ा गया, जिसे जुर्माने के रूप में ₹650 की वसूली की गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.