सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित की गयी।एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि डीजे किसी भी कीमत पर नहीं बजाना है। व्यक्तिगत तौर पर प्रतिमा रखकर लोग पूजा अर्चना कर सकते हैं। अश्लील फुहड़ भोजपुरी गीत नहीं बजेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है।इसलिए इस दिन सुबह आठ बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन अनिवार्य तौर पर कर देना है। दाउदनगर और ओबरा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।यदि यातायात बाधित किया गया तो विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी ।किसी भी दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने के लिए पटना मैन केनाल नहर में पानी बंद करने या कम करने के लिये सिंचाई विभाग को कहा जायेगा।थाना परिसर में स्थित सैय्यदना घोड़े शाह बाबा के उसको लेकर भी चर्चा की गयी और कहा गया कि परंपरागत तरीके से चादर पोशी का कार्य किया जायेगा।कव्वाली का आयोजन नहीं होगा। मेला नहीं लगेगा। बैठक का संचालन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने किया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह ओबरा थानाध्यक्ष ज्योति शंकर, भाजपा नेता अश्विनी तिवारी ,मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा, अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, उप प्रमुख नंद शर्मा, सरयू सिंह, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
