जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ता दाउदनगर निवासी करीब 46 वर्षीय संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू का निधन हर्ट अटैक के कारण हो गया।उनके निधन की सूचना जैसे ही दाउदनगर शहर में फैली तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ उनके आवास की ओर उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र और पुत्री छोड़ गये हैं। अपने जीवन काल में जदयू से जुड़े रहे। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष, जदयू नगर अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद वर्तमान में जदयू के नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे।श्री रामचरित मानस यज्ञ समिति एवं हनुमान मंदिर कमेटी से भी जुड़े हुए थे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ-चढकर भाग लेते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जदयू नेता चंद्र भूषण वर्मा, जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ,जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, वार्ड पार्षद बसंत कुमार,नंदकिशोर चौधरी, अमित कुमार ,विश्वास चौधरी, दिन दयाल सिंह, यमुना सिंह श्रीरामचरितमानस यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रो. अटल बिहारी बाजपेयी, केदार प्रसाद आर्य, रामजी प्रसाद केसरी, सुनील प्रसाद केसरी, हनुमान मंदिर कमेटी के सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद गुप्ता,नंदकिशोर चौधरी समेत काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने कहा कि उनके निधन से दाउदनगर शहर के लोग स्तब्ध रह गए। वे बहुत ही मिलनसार इंसान थे।वे हमेशा गरीबों की मदद के लिये तत्पर रहते थे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया करते थे ।
समाजसेवी डॉ प्रकाश चंद्रा ने किया शोक व्यक्त। औरंगाबाद जिले के प्रमुख समाज सेवी एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के प्रत्याशी रह चुके डॉ प्रकाश चंद्रा ने जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं दाउदनगर के प्रमुख सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ता संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन का दुखद समाचार जानकर वे काफी मर्माहत हैं ।संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू उनके मित्र और सहपाठी थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिजनों को इस विषम व कठिन दौर में धैर्य प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं, जदयू नेता संजय पटेल ने भी संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू के निधन पर गहरा शोक जताया है।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया।
