दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर नीमा के पास ट्रक व स्कार्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो वाहन पर सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जिसकी पहचान अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के चंदा गांव का निवासी विकास कुमार के रूप में की गई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। इस सड़क दुर्घटना में मृतक का चचेरा भाई ओमप्रकाश उर्फ चुन्नू के भी जख्मी होने की बात बताई जा रही है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक के स्कॉर्पियो वहां से अहले सुबह अपने घर से दाउदनगर होते हुए डेहरी जा रहा था।डिहरी में मृतक की बहन रहती है,जिसे लाने के लिये स्कॉर्पियो से वहां विकास जा रहा था ।दाउदनगर के नीमा मोड़ के तरफ पहुंचते ही तेज एवं अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी।स्कार्पियो वाहन चला रहे गंभीर रुप से जख्मी हालत में विकास कुमार को इलाज के लिये निजी हॉस्पिटल अरविंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के रिश्तेदार रामविनय शर्मा ने बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी बेबी कुमारी समेत पूरे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
