दाउदनगर पुलिस ने एक 13 वर्षीय बिछड़े हुए बालक को उसके परिजनों से मिला दिया और उसके पिता के हवाले कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के क्रम में पुलिस को जिनोरिया बाजार में एक 13 वर्षीय बालक मिला, जो पूरी तरह बोलने में असमर्थ था।अपने नाम पता की भी जानकारी सही तरीके से नहीं बता पा रहा था। उसे पुलिस लेकर थाना चली आयी और उसके बारे में पता लगाया जाना शुरू कर दिया गया। उसकी पहचान ओबरा प्रखंड के गैनी निवासी मथुरा सिंह के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गयी। पुलिस ने उसके पिता को बुलवाकर पिता के हवाले कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून को भी इस बालक को दाउदनगर पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था और उसके पिता को बुलाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया था। पिता का कहना है कि वह रविवार को दोपहर से गायब था जो दाउदनगर पुलिस के सहयोग से सोमवार को उसे मिल गया।