सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के तत्वावधान में चैंपियन परियोजना से जुड़ी महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतिम दिन जागरूकता रैली दाउदनगर प्रखंड के संसा पंचायत में निकाली गयी।यह रैली प्राथमिक विद्यालय संसा से निकल कर पूरे गांव में घूमते हुये आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए पुनः प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली को संसा पंचायत की मुखिया ममता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुखिया ने कहा कि महिलाओं और बच्चों में एनीमिया भारत में आधी सदी से एक बड़ी समस्या बनी हुई है। अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है, ताकि हम अपनी बहन बेटियों को एनीमिया से बचा सकें।एनीमिया का सबसे आम कारण पोषक तत्वों की कमी है। रैली में किशोरियों ने अपने हाथों में एनीमिया के कारण और बचाव से संबंधित नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी। वार्ड सदस्य शीतल देवी व शारदा देवी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समझदारी को विकसित करना है, ताकि सभी किशोरियों व गर्भवती माताओं को एनीमिया से बचाया जा सके। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता लीलावती देवी एवं ब्रजकिशोर मंडल में उपस्थित थे।रैली में करीब 20 किशोरियों ने भाग लिया, जिनमें श्वेता कुमारी, गुड़िया कुमारी, शोभा कुमारी, संध्या कुमारी, सूर्यमणि कुमारी ,प्रीति कुमारी ,रीता कुमारी, निक्की कुमारी, सोनी कुमारी आदि शामिल हैं।
