दाउदनगर- पटना रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी।घटना के संबंध में पूर्णा बिगहा निवासी सुनील कुमार द्वारा एक लिखित शिकायत दाउदनगर थाना में की गयी है,जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी बाइक टीवीएस स्पोर्ट उनके दोस्त के स्कूल नारायणा मिशन स्कूल पटना रोड के स्कूल कैंपस में लगा हुआ था।अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक को चुरा लिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।