दाउदनगर के नव पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया।स्थानांतरित पुलिस इंस्पेक्टर शंभू यादव के बांका स्थानांतरण के बाद वे दाउदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हुये हैं।वहीं इंस्पेक्टर शंभु यादव को बुधवार की शाम सम्मान के साथ विदाई दी गई।