दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में मारपीट की घटना में छह लोग जख्मी हो गये। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है।जख्मी होने वालों में एक पक्ष से पतिया देवी ,बृजनंदन यादव, रिंकी कुमारी और अशोक कुमार शामिल हैं।जबकि दूसरे पक्ष से राम पुकार यादव और राजकुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।