ओबरा थाना क्षेत्र के भरुब गाँव में बम फटने से माँ और बेटा दोनो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है।दोनो का इलाज दाउदनगर के मंटू हॉस्पिटल में चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बम चॉकलेट के डिब्बे में रखा था जो घर के बाहर गोइठा थाप रही महिला सीता देवी को दिखाई दिया और महिला चॉकलेट के डब्बे को उठाकर अपने घर कर अंदर ले गई।आँगन में महिला ने जैसे ही चॉकलेट का डब्बा खोला अचानक से ब्लास्ट हो गया ।इस घटना में महिला के पास मौजूद उसका पुत्र सुधीर शर्मा भी घायल हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन किया। इधर दोनों घायल मां बेटा का इलाज दाउदनगर अस्पताल में जारी है। बम का डिब्बा किसके द्वारा रखा गया था यह अभी जांच का विषय है।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
