दाउदनगर प्रखंड के संगम मैरेज हॉल तरार में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना योद्धा के रूप में स्थानीय मीडिया कर्मियों एवं सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने वालों में भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, पूर्व मुख्य पार्षद परमानंद पासवान, दीनानाथ विश्वकर्मा ,अमरेंद्र कुमार सिंह ,नंदकिशोर चौधरी, अनिल ,पुष्कर अग्रवाल ,अमन कुशवाहा, चितरंजन सिंह ,मोनू कुशवाहा ,भोला यादव, प्रदीप चौरसिया ,रजनीश शर्मा ,सुशील कुमार ,ब्रजेश गुप्ता ,दीपक कुमार, अजय पाठक ,सुबोध सिंह आदि शामिल रहे।श्री मेहता ने सभी को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्री मेहता ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों ने आम लोगों की सेवा की है। इनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। सबों ने अपना दायित्व बेहतर तरीके से निभाया है।
