फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया  पुलिस ने  इस  मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार युवक धर्मेंद्र कुमार बाबू शहर के पुराना शहर वार्ड संख्या चार का निवासी है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष राज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष  द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज की गयी है और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर यदि किसी के द्वारा कोई  भी आपत्ति जनक पोस्ट डाला जाता है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पोस्ट डालने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगी तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.