दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर पंचायत के मेहंदी बीघा गांव के पास नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान दाउदनगर के कसेरा टोली निवासी जगमोहन प्रसाद के पुत्र आदिय कुमार उर्फ अजित के रूप में की गईं। इसकी पहचान मृतक का भाई चंदन कसेरा ने किया।मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार ने बताया कि पटना मेन कैनाल से अमरा लाइन नहर निकली हुई है। इसी नहर में भैंस धोते समय ग्रामीणों ने बहते हुए एक युवक के शव को देखा। हल्ला होने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी।जिसके बाद शव को निकाला गया। मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बतायी जाती है।शव मिलने की सूचना के बाद दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर कमलेश राम पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेजा गया।
