धर्मनिरपेक्ष व सामाजिक छवि हमेशा रहेगी स्मृति में।

दाउदनगर के वरिष्ठ सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ता मिनहाज नकीब के निधन पर राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र ने  गहरा शोक जताते हुए  कहा है कि अपने अत्यंत करीबी, शुभचिंतक, शांति एवं उदार चित सबके अजीज अभिभावक तुल्य मिनहाज नकीब की मृत्यु से वे स्तब्ध हैं। उनका निधन अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान पटना में हुआ।वे लगातार उनके पुत्र सफदर हेयात के संपर्क में थे। उनके परिजनों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

उनको प्लाज़्मा की आवश्यकता थी  तो वे खुद देने के लिए तैयार था किंतु उनकी हालत बिगड़ती गई और वो अब हमारे बीच नही रहे। डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि उनकी धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक छवि दाउदनगर के लोगों के बीच हमेशा स्मृति में रहेगी ।उनके निधन को वे अपनी व्यक्तिगत क्षति मानते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.