दाउदनगर अनुमंडल के अलग-अलग थाना की पुलिस द्वारा कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के आदेशानुसार समकालीन अभियान चलाया गया।एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि संबंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में समकालीन अभियान के तहत छापेमारी अभियान चलाया गया।इसी क्रम में दाउदनगर थाना द्वारा एक, ओबरा थाना द्वारा तीन, खुदवां, हसपुरा, गोह व देवकुंड थाना द्वारा एक-एक और उपहारा थाना की पुलिस द्वारा पांच लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। ओबरा थाना की पुलिस ने कांटी लूट गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये एक पिस्तौल, एक गोली, एक खोखा, एक थरनेट, एक गोली और एक बाइक भी बरामद किया है।