आलमगीर की रिपोर्ट:
हुजूर ए गाजी के उर्स के अवसर पर एजाज ऐ सैयदना फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच राशन और मास्क का वितरण किया गया ।इस मौके पर खानकाह आलिया कादरिया के हजरत सैयद तबा तेहामी उल कादरी मौजूद रहे। बताया गया कि फाउंडेशन की ओर से हमेशा जरूरतमंदों के बीच अलग-अलग जिलों में राशन और अन्य जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में यह वितरण कार्य किया गया है। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य आफताब कुरैशी ,इकराम कुरैशी ,समीम कुरैशी, सगीर कादरी,ताहिर कादरी,नाजिश खां,अशरफ खां आदि उपस्थित थे।
