दाउदनगर प्रखंड मुख्यालय में फिर चार कोरोना पोजेटिव मिलते ही हड़कंप मच गई। इस तरह से दाउदनगर प्रखंड में कुल संख्या 11 हो गया।इनमें तीन कोरोना पॉजिटिव दाउदनगर प्रखंड के एक पंचायत व वहीं एक अन्य पँचायत से है। मिली जानकारी के अनुसार चारो नोएडा से आए थे।चारो होम क्वॉरेंटिन थे।उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इन चारो का पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गयी है।वहां सेनिटाइज कराया जा रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता चला लगाया जा रहा है और उनकी सूची बनायी जा रही है। बीडीओ जफर इमाम ने बताया इनके संपर्क चेन के बारे में पता लगाया जा रहा है।