नीरज गुप्ता को किया गया सम्मानित

राष्ट्र शक्ति एकता मंच, गुजरात की ओर से नव ज्योति शिक्षा निकेतन के निदेशक नीरज गुप्ता को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर राष्ट्र शक्ति एकता मंच के प्रदेश प्रवक्ता  अश्विनी तिवारी, प्रदेश महामंत्री आचार्य नारायण ब्रह्म चारी, भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह, कलेर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार वत्स, युवा भाजपा नेता सोनू तिवारी, रामानुज शर्मा सहित भाजपा एवं संघ से जुड़े कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अश्विनी तिवारी ने कहा कि राष्ट्र शक्ति एकता मंच द्वारा पूरे देश में कोरोना से लड़ने वाले  एक सौ तीस करोड़ जनता के सेवा करने वाले कोरोना वररीरर्स  के रुप में लगे सभी सामाजिक एवं राजनीतिक, प्रशासनिक, डॉ, पुलिस सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष उषाबेन पटेल के द्वारा विभिन्न राज्यों में राष्ट्र शक्ति एकता मंच के प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा सभी  कोरोना वाररिर्स  को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में दाउदनगर  के शिक्षाविद, युवा समाजसेवी नीरज गुप्ता को अपनी पूरी टीम के साथ सम्मानित किया गया।नीरज गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है वह सभी सहकर्मियों के सहयोग के कारण मिला है।सभी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री समेत कई तरह  के मदद पहुंचाई गईं।इतना अकेले सेवा नही कर सकता था जिसके लिए सम्मान मिला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.