स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वॉरेंटिन सेंटर का किया निरीक्षण, गर्ल्स हॉस्टल में बनेगा नया क्वॉरेंटिन सेंटर

डायट तरार में बनाये गये क्वॉरेंटिन सेंटर का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  निरीक्षण किया गया । पहले जिला से आये डॉ विनय कुमार सिंह एवं डॉ कुंवर महेंद्र प्रताप की टीम ने क्वॉरेंटिन सेंटर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इनके बाद सिविल सर्जन मोहम्मद अकरम अली एवं डीपीएम कुमार मनोज ने पहुंचकर क्वॉरेंटिन सेंटर का निरीक्षण किया।इस दौरान अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा.राजेश कुमार सिंह एवं केयर के प्रखंड प्रबंधक मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित रहे.लम निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्वॉरेंटिन सेंटर में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की गयी। पूछा गया कि कितने लोग क्वारेंटिन सेंटर में रखे गए हैं और क्या-क्या सुविधाएं दी गयी हैंमबीडीओ जफर इमाम ने क्वारेंटिन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि 205 लोग क्वॉरेंटिन सेंटर में हैं, जिनमें 80 महिलाएं एवं 125 पुरुष हैं।इस सेंटर की क्षमता के बारे में भी पूछताछ की गयी, जिस पर बीडीओ ने कहा कि इस क्वारेंटिन सेंटर की क्षमता लगभग चार सौ बेड की है। उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी एक क्वॉरेंटिन सेंटर बनाया जा रहा है और इसके लिये डायट तरार के बालिका छात्रावास को चिन्हित किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वॉरेंटिन सेंटर बनाया जाएगा। यहां निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने अनुमंडल अस्पताल का भी भ्रमण किया और उपाधीक्षक समेत अन्य चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.