रेड क्रॉस ने की भोजन की व्यवस्था।

दुर्गा क्लब में क्वॉरंटाइन के लिए रखे गए  मजदूरों को भोजन की व्यवस्था  रेड क्रॉस दाउद नगर उप शाखा के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा के तरफ से की गई।मजदूरों को
क्वॉरंटाइन के लिए रखा गया  तो जब इसकी जानकारी रेड क्रॉस दाउद नगर उप शाखा के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा को हुई तो उन्होंने रेड क्रॉस की उपशाखा की ओर से क्वारंटाइन किये गए लोगों एवं उनके  घर के लिये भोजन की व्यवस्था करायी गयी।भोजन बनाने के लिए हलवाई की व्यवस्था की गयी है। क्वारंटाइन लोगो को मास्क एवं सेनिटाइजर उपलब्ध करवाया गया एवं उनके तीनो समय का भोजन का भी प्रबंध कराया।रेड क्रॉस सोसाइटी उपशाखा दाउदनगर के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, चिंटू मिश्रा,विद्या निकेतन के प्रशासक संदीप कुमार तांती, वार्ड नं 20 के  वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह रेड क्रॉस के सदस्य प्रशांत कुमार,मुकेश मिश्रा,गोविन्दा राज,सनोज यादव,मनीष यादव,धीरज, रॉकी,संतोष कुमार, मंटू राज,राज शाहू, शुभम शाहू, सनी साहू,अमित कुमार साहू, सोनू बजाज, अंकित केशरी,आर्य अमर केशरी, शाहिल सोनी, रवि वत्सल,बासुदेव सिंह,अमरेंद्र कुमार,आशीष कुमार  आदि ने रेड क्रॉस की ओर से उपलब्ध कराये गए सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में भूमिका निभायी।इससे पहले सुबह में डाँ प्रकाश चन्द्रा के तरफ से सभी अखवार विक्रेताओं को राशन ,मास्क सेनेटाइजर प्रदान किया।उन्होंने कहा कि सभी हॉकर कर्म योगी हैं। लॉक डाउन में भी अपने कर्तब्य के पालन करते हुए लोगो के घर पर अखबार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अखबार पूरी तरह सुरक्षित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.