भखरुआं के सैनिक कॉलोनी निवासी संजय कुमार की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सैनिक कॉलोनी निवासी संजय कुमार द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि रविवार की रात उन्होंने अपना स्कार्पियो वाहन अपने घर से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर लगाया था। सुबह में उनकी स्कॉर्पियो वाहन गायब थी। अज्ञात चोरों द्वारा उसे चुरा लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।