टीवी व फ़िल्म अभिनेता राव रणविजय सिंह से ऑटोग्राफ लेने के लिए बच्चो में मची रही होड़

कूचा गली स्थित नव ज्योति शिक्षा निकेतन में संस्कार शाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  टीवी व फ़िल्म अभिनेता राव रणविजय सिंह का आगमन हुआ,जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वे बच्चो से रूबरू हुए।कहा कि माता पिता के सपनो को साकार करें ,अपने भविष्य को सवारें।आप अच्छा कीजिएगा तो अपने शहर का नाम रौशन होगा। अपने माता पिता गुरु को हमेशा आदर सम्मान दें। वे बच्चो को बहुत सारी सकरात्मक बातें बताई। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन पर 23 मार्च से नई सोच नामक उनकी सीरियल प्रसारित होने वाली है। स्कूल के निदेशक नीरज गुप्ता ने फ़िल्म अभिनेता को सम्मानित किया।निदेशक ने कहा कि यह हमारे शहर के गौरव की बात है कि अपने शहर के कलाकार आज मुंबई में नाम रौशन कर रहे हैं,राव रणविजय पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। वहीं कलाकार विकास कुमार को भी सम्मानित किया गया ,जो  बॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रहे हैं। स्थानीय कलाकार संजय तेजस्वी,रहबर, अमन को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कलाकार डाँ दीनू प्रसाद ने किया जबकि संचालन प्राचार्य दीपक कुमार ने किया। फ़िल्म अभिनेता ने फ़िल्म मास्टर साहब की भी जिक्र किया,फ़िल्म में स्थानीय कलाकारों ने भी भूमिका निभाई है। बताया गया कि जल्द एक बार फिर बच्चो पर फ़िल्म बनेगी। स्कूल के बच्चो में अभिनेता के ऑटोग्राफ लेने के लिए होड़ मचा रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.