बैंक खाते से उड़ाए एक लाख 20 हजार रुपए

साइबर क्राइम थमने का नाम नही ले रहा है,एक फिर अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा दाउदनगर शहर के एक खाता धारक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर एक  लाख 20 हजार रुपए की निकासी  कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में शहर के चावल बाजार निवासी ईश्वरी प्रसाद द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बैंक खाता से चार फरवरी से सात फरवरी के बीच धोखाधड़ी कर उक्त राशि की निकासी कर ली गयी है,जिसमें चार फरवरी को चालीस हजार एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात कर रही है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.