पिकअप पलटने से दो की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई बागीचा के पास पिक अप वाहन पलटने से दो लोंगो की मौत हो गयी और जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अरई 25 वर्षीय कमलेश साव व 26 वर्षीय मितेंद्र कुमार गांव का निवासी है, जबकि घायलों में उसी गांव के 40 वर्षीय सुनील पासवान एवं 26 वर्षीय मितेंद्र राजवंशी और सुभाष पासवान शामिल है। जहां कमलेश साव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं मितेन्द्र की मौत औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई।जानकारी के अनुसार पिकअप अरई गांव से ठाकुर बिगहा गांव की ओर से आ रही थी।इसी दौरान अरई बागीचा के पास पिक अप असंतुलित हो जाने के कारण यह दुर्घटना घटी है। दोनों घायलों का इलाज किसी निजी अस्पताल में हो रहा है ।बताया जाता है कि पिकअप सवार चारों लोग पिकअप पर सवार होकर भूसा ढोने के लिए कहीं जा रहे थे इसी दौरान या दुर्घटना घटी है।घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ठाकुर बिगहा में सड़क को जाम कर दिया,जिससे पटना-दाउदनगर मुख्य करीब चार घंटे तक जाम रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के करीब एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची है। ग्रामीण की मृतक एवं घायल के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। दाउदनगर बीडीओ जफर इमाम और सीओ स्नेहलता देवी,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने जाम स्थल पर पहुंच कर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी के सहयोग से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम को समाप्त कराया। हालांकि, ग्रामीणों मुआवजा की मांग को लेकर अड़े रहे ।मृतक के पिता बैजनाथ साव सीओ ने अंचल कार्यालय लाकर मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम हटा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.