
भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोर्चा एवं जन अधिकार पार्टी द्वारा दाउदनगर उपकारा में बंदियों के भूख हड़ताल के समर्थन में आयोजित धरना जेल प्रशासन से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।धरना शुरु होने से पहले धरनार्थियों के तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने जेल प्रशासन के बुलावे पर जेल उपाधीक्षक से वार्ता किया। वार्ता के बाद धरना को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।मोर्चा के सचिव आलोक कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से जेल उपाधीक्षक ने तीन सदस्यीय शिष्टमंडल से वार्ता किया।शिष्टमंडल में आलोक कुमार के अलावे यादव महासभा के अध्यक्ष नागेंद्र यादव एवं छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार शामिल थे।जेल प्रशासन से वार्ता करने के बाद बाहर निकलने के बाद आलोक कुमार ने कहा कि जेल उपाधीक्षक ने एक शब्द में आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के अंदर बंदियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जो त्रुटियां होगी,उसे दूर कर दिया जाएगा।हम लोगों ने आश्वासन पर विश्वास किया है और जेल प्रशासन से कहा गया है कि यदि बंदियों के साथ ज्यादती हुई तो कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।स्वच्छ एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू किया जाए।यदि इसके बाद भी बंदियों की शिकायत नहीं दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शिष्टमंडल की जेल प्रशासन से वार्ता के बाद बंदियों का तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
