भीषण ठंड को देखते हुए शहर के सभी 27 वार्डों के गरीबों एवं जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किए जाने की शुरुआत नप कार्यालय परिसर में गुरुवार को की गई।शुक्रवार को भी कंबल वितरण किया जाएगा। गुरुवार को कंबल वितरण की शुरुआत संबंधित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में मुख्य पार्षद सोनी देवी एवं उप मुख्य पार्षद पुष्पा कुमारी द्वारा किया गया।इस मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी, वार्ड पार्षद बसंत कुमार ,सीमन कुमारी सोहेल अंसारी,सुशीला देवी समेत अन्य संबंधित वार्डों के वार्ड पार्षद में मौजूद रहे। बताया गया कि पहले दिन वार्ड संख्या एक,दो,तीन,चार,पांच,छह,सात आठ,नौ,10, 11,13,14 व 15 के गरीबों एवं जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल प्रदान किया गया है। इसके लिए सात काउंटर बनाए गए हैं। सातों काउंटर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिनके द्वारा वार्ड पार्षद द्वारा दिए गए पर्ची के आधार पर लाभुक का फोटो लेकर कंबल प्रदान किया जा रहा है।बताया गया कि प्रत्येक वार्डों में 53-53 चिन्हित गरीबों एवं लाभ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया जा रहा है ।गुरुवार को शहर के 15 वार्डों के लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया और शेष बचे 12 वार्डों में शुक्रवार को कंबल का वितरण किया जाएगा।