
दाउदनगर शहर के मशहूर चिकित्सक शहर के दुर्गा पथ निवासी डॉ वासुदेव प्रसाद का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।बताया जाता है कि बुधवार की सुबह अचानक में गंभीर रूप से बीमार हो गए।परिजनों द्वारा पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनका निधन हो गया।वे अपने पीछे एक मात्र पुत्र,तीन पुत्रियां समेत भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।उनके पुत्र डॉ धीरेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के चंदौली में चिकित्सा पदाधिकारी हैं। पुत्रवधू डॉ नम्रता प्रिया दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी हैं।बड़ी पुत्री रीना राय कोलकाता में नंदिता राय रोहतक में एवं स्मिता राय दिल्ली में रहती हैं। गौरतलब हो कि डॉ.वासुदेव प्रसाद की पहचान दाउदनगर में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में थी।वे मूल रुप से रोहतास जिले के डेहरी स्थित मोहन बिगहा के निवासी थे और 1974-75 में दाउदनगर में उनका आगमन हुआ था और दाउदनगर ही उनकी कर्मस्थली बन चुकी थी।उनके निधन की खबर मिलते ही शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई ।काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान किया।भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मेहता,भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,रालोसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बबलू, चंद्रभूषण वर्मा,डॉ संजय कुमार,अजय वर्मा,योगेंद्र वर्मा,महेंद्र पासवान, संजय प्रसाद चुन्नू,सोनू तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद,अवधेश पासवान आदि ने पहुंचकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया।
