
दाउदनगर के बाजार समिति परिसर में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडों के डीलरों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री सह जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। सरकार को जो कार्रवाई करनी है करे।जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है ,तब तक डीलर हड़ताल पर डटे रहेंगे।आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि डीलरों ने सरकार के कथित धनात्मक कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी किया जा सकता है ।आज गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है, जिसके लिए सरकार पूरी तरह दोषी है ।सरकार उनकी मांगों को पूरा करे, जिसके बाद वे लोग हड़ताल से वापस लौटेंगे। एसोसिएशन के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ,नगर अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ,ओबरा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, गोह प्रखंड अध्यक्ष सूर्य देव प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर वे लोग एक जनवरी से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ।हड़ताल के दौरान सभी डीलर एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। यह संघर्ष जारी रहेगा। मांग पूरा होने के बाद ही वे लोग हड़ताल से वापस लौटेंगे।इस मौके पर रामनरेश सिंह,नकी इमाम ,राजू कुमार ,केदार प्रसाद, प्रवीण कुमार ,सत्येंद्र राम, सुरेंद्र सिंह ,भीम राम, सुदामा शर्मा, मिहिर कुमार ,अंबिका सिंह, दिनेश गुप्ता, प्रवीण कुमार, निर्दोष राम, हिमांशु तिवारी, चंदन कुमार समेत चारों प्रखंडों के डीलर उपस्थित थे।