एक जनवरी से बिहार के सभी डीलर रहेंगे हड़ताल पर

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री सह औरंगाबाद के जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री के के सिंह,प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल साह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बरुन कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के 55 हजार राशन विक्रेता अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।18 दिसम्बर को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला पदाधिकारी के समक्ष डीलरों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी बातों को पहुंचा दिया है और सरकार को चेतावनी भरा मांग पत्र भी दिया गया था कि यदि सरकार हमारी मांगो पर 25 दिसंबर तक विचार नही करती है, तो वे लोग एक जनवरी 2020 से हड़ताल पर चले जाएंगे। 25 दिसम्बर को राज्य कमिटी ने समीक्षा बैठक कर सरकार की मंशा और विचार का अध्ययन किया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि एक मात्र हड़ताल ही रास्ता बचा है।श्री सिंह ने कहा कि सरकार से अब सीधा लड़ाई लड़ने की जरूरत है।वेलोग बहुत दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं,लेकिन कोई सुनने वाला नही है।सरकार अपनी सुविधा अनुसार डीलरों का उपयोग करती है और फिर तिरस्कार कर देती है।डीलर सरकार के महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को अपनी पूंजी और अपना श्रम लगाकर मकान को गोदाम में उपयोग करके जन हित के कार्य करते हैं, परन्तु सरकार दैनिक मजदूरी के बराबर भी मजदूरी नही देती है,जो इस व्यवस्था में इस महंगाई में अपना और परिवार को चलाना मुश्किल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.