

दाउदनगर थाना परिसर में शांति सह निगरानी समिति की बैठक थानाध्यक्ष दिनेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन अनुमंडल अध्यक्ष प्रो. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष कामेश्वर वैद्य भी मौजूद रहे।प्रो. अटल बिहारी ने कहा कि 31 दिसंबर को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का आगमन औरंगाबाद टाउन हॉल में होने जा रहा है, जिसमें सभी सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य है।प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर समिति बनाना है और छोटे-मोटे झगड़ों को वही समिति सुलझाने का काम करेगी, जिसमें प्रशासन भी सहयोग करेगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि समिति समाज को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।शराबबंदी कानून से समाज को काफी लाभ मिल रहा है।समाज के लोग चाहेंगे तो निश्चित ही सुधार होगा।बीडीओ जफर इमाम भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ,राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, हाफिज खुर्शीद आलम, वामदेव सिंह चौरी पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी, सुनील केसरी ,विनय सिंह आदि उपस्थित थे।