नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दाउदनगर द्वारा दाउदनगर में शांति मार्च निकाला गया।यह शांति मार्च दाउदनगर हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर,मेन चौक,लखन मोड़,सुभाष रोड,दुर्गा क्लब, नगर परिषद रोड, थाना रोड होते हुए पुनः हनुमान मंदिर,मौलाबाग होते हुए भखरुआ मोड़ चौक पर पहुंच कर समाप्त हुआ।अभाविप के पूर्व नगर मंत्री आर्य अमर केसरी ने कहा कि इस समर्थन मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और देशहित में लाए गए इस कानून को लागू करने के लिए स्वागत किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि इस संशोधन विधेयक का कुछ विशिष्ट विरोधियों के द्वारा विरोध किया जा रहा है, किंतु यह कानून देश एवम जनता के हित मे है ,इसलिए इसके समर्थन में यह महामार्च आयोजित किया गया और इस महामार्च के माध्यम से सरकार को यह सन्देश दिया गया है कि देश की जनता इसके पक्ष में है। पूरे भारत की जनता भारत सरकार के साथ है। यह शांति मार्च विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री आर्य अमर केशरी, चन्दन कुमार कांस्यकर, पप्पू गुप्ता ,संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू आदि के नेतृत्व में निकाला गया।इन लोंगो ने कहा कि दिनचर्या का काम तो हर दिन करते हैं।आज वक्त है अपने राष्ट्र हित में एकजुटता दिखाने की, क्योंकि देश सर्वोपरी है।यह कानून कहीं से भी देश के किसी भी नागरिक को ठेस नही पहुंचाता है न किसी के अधिकार का हनन करता है।अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार, पिन्टू कुमार आर्य,पुष्कर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर कुमार, छात्र संघ कोषाध्यक्ष धीरज कसेरा,रौशन गुप्ता ने कहा कि यह कानून बांग्लादेश,पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने की बात करता है न कि किसी समुदाय के भारत की नागरिता छीने जाने की।इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, भाजपा के शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा, दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं दाउदनगर नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अटल बिहारी बाजपेयी, श्याम पाठक,दीपक कुमार सौंडिक,मंटू सौंडिक,मन्नू मिश्रा, गोपाल पाठक,रोहित खत्री,दीपक टाइगर,रवि कुमार,श्रीकांत कुमार, डोरेमोन दीपक, पवन कुमार, आदित्य केशरी,रवि यादव,अमित गुप्ता, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।


