क्रिसमस का त्योहार दाउदनगर में आस्था एवं परंपरा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। दाउदनगर बारुण रोड स्थित चर्च के अलावे सिपहां लख के पास स्थित इवा के मजार पर पूजा अर्चना व प्रार्थना सभा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सिपहां लख स्थित इवा के मजार पर दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर के अवकाश प्राप्त व्याख्याता प्रो.गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार 37 वां वर्ष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। श्री गुप्ता एवं उनके परिजनों द्वारा केक काटा गया तथा रक्षा देवी की पूजा अर्चना की गई। ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,मुखिया संघ दाउदनगर के अध्यक्ष कुणाल प्रताप,करमा पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज,शिक्षाविद डा.एसपी सुमन,द्वारिका प्रसाद, ओम प्रकाश समेत काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।प्रत्येक वर्ष लगने वाला मेला भी लगा, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया और मेला का आनंद लिया। वहीं क्रिसमस के त्योहार को लेकर चर्च को भव्य एवं आकर्षक तरीके से सजाया गया था।शहर के इकलौते चर्च में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।प्रार्थना सभा आयोजित की गई।ईशु मसीह के बारे में बताया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।