अनुमंडल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ तनय सुलतानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आपूर्ति से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस बैठक में दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ,सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखंड प्रमुख ,राजनीतिक दलों के प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष एवं अनुमंडल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों द्वारा एसडीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि अनाज का उठाव समय से होना चाहिए। निर्धारित दर पर ही लाभुकों को राशन किराशन मिलना चाहिए। सदस्यों द्वारा अपने -अपने विचार व्यक्त किए गए। कहा गया कि करीब नब्बे प्रतिशत कार्ड आधार से कनेक्टेड हो गया है। मात्र दस प्रतिशत आधार से लिंक नहीं हो पाया है।कहा गया कि लाभुकों का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है जिनका लिंक तो होगा, उन्हीं को राशन किरासन जविप्र दुकानों से मिलेगा।कुछ प्रखंडों में निर्धारित रेट से अधिक दर लेने की शिकायत सदस्यों द्वारा की गई, जिस पर एसडीओ ने कहा कि जांच पड़ताल की जाएगी। एसडीओ ने स्पष्ट तौर पर कहा कि डीलर निर्धारित समय पर राशन का उठाव करें और निर्धारित दर पर ही वितरण करना सुनिश्चित करें।इस बैठक में जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय,सरोज देवी,भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,संजय कुमार सिंह ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ,सीपीआई के प्रतिनिधि नागेश्वर प्रसाद सिंह,गोह के प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ,ओबरा प्रखंड प्रमुख शकुंतला देवी, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।