
दानिका संगीत महाविद्यालय औरंगाबाद द्वारा आयोजित सुर सम्राट गायन प्रतियोगिता के प्रतियोगियों का चयन हेतु दाउदनगर न्यूटन विज्ञान प्रावैधिकी संस्थान लखन मोड़ के प्रांगण में एक ऑडिशन आठ दिसंबर को आयोजित किया गया है।दानिका संगीत महाविद्यालय के निदेशक डा.रविन्द्र कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में सुर सम्राट का आयोजन किया गया है।उसी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।आयोजन को लेकर न्यूटन संस्था में एक बैठक रखी गई ।बैठक में ऑडिशन को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई।ऑडिशन कार्यक्रम का उर्द्घाटन दाउदनगर एसडीओ तनय सुल्तानिया करेंगे। कार्यक्रम पदाधिकारी वेंकट्स पांडेय को बनाया गया है।ऑडिशन में कई कलाकार शामिल होंगे।बैठक में न्यूटन के निदेशक डाँ एस पी सुमन,डाँ दीपक,रमेश आदि उपस्थित थे।