
प्रखंड मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर अंछा मोड़ से अंछा गांव जाने के लिए लगभग तीन किलोमीटर रास्ता पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। थोड़ी सी वर्षा होने पर सड़क की स्थिति नारकीय-सी बन जाती है।अंछा पंचायत का सबसे बड़ा गांव है। इसके बगल में गाजा बिगहा गांव है।दोनों गांवों में जाने के लिए अंछा मोड़ से एक ही रास्ता है, लेकिन पूरी तरह से जर्जर स्थिति में तब्दील है। बारिश होने पर आना-जाना मुश्किल हो जाता है।विद्यार्थियों को अपने गांव से करीब चार किलोमीटर दूर पढ़ाई करने दाउदनगर आना पड़ता है।अंछा गांव निवासी उमेश कुमार, माया शंकर, सत्येंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अंकित कुमार, गाजा बिगहा गांव निवासी अरुण कुमार मेहता, राहुल कुमार, बसन्त बादल ,चंदन कुमार ,सुभाष यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। एक सड़क भी अच्छा नहीं है ।इसके लेकर कई बार जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम ने बताया कि इससे पहले विभाग को पत्र द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया है ।जैसे ही योजना में चयनित होता है इस कार्य को पूर्ण करा दिया जाएगा।