
दाउदनगर के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज तरार खेल मैदान पर दिवंगत युवा क्रिकेटर अंबुज पांडेय की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया ।मैच शुरु होने के पहले दिवंगत युवा क्रिकेटर अंबुज पांडेय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय की औपचारिकता पूरी कर क्रिकेट मैच शुरू हुआ।बिहार एवं बंगाल की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया ,जिसमें बिहार की टीम विजेता बनी।इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव जितेंद्र सिंह ने भी पहुंचकर दिवंगत युवा क्रिकेटर को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित हो कि दाउदनगर के पुराना शहर निवासी उभरते हुए क्रिकेटर अंबुज पांडेय का निधन एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में हो गया था ।उनकी पहली पुण्यतिथि के अवसर पर यह आयोजन किया गया।इस मैच के का आयोजन अजय पांडेय, अनुज पांडेय, रिजु, राहुल राज, दाउदनगर क्रिकेट टीम के कप्तान सुमित पटेल एवं अंबुज क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया था।
