हाईवा वाहन लूट कांड में दो अपराधी हुए गिरफ्तार

दाउदनगर पुलिस को हाइवा वाहन लूट कांड में दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता ने बताया कि दाउदनगर थाना के एएसआई चंद्रशेखर भगत के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड के दुमका से अशोक कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। वह दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित लखिकुंडी गांव का निवासी है।जबकि बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानी गांव निवासी अवध किशोर राय उर्फ मुन्ना राय को अरवल जिले के किंजर से गिरफ्तार किया गया है।इन दोनों की गिरफ्तारी दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर में हाइवा वाहन के लूट कांड के मामले में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.