कैंडिल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि वशिष्ठ नारायण सिंह को


शहर के नव ज्योति शिक्षा निकेतन में देश के महान गणितज्ञ वरिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।स्कूल के निर्देशक महेश टंडन उर्फ नीरज गुप्ता ने कहा कि महान गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू ने कभी आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती दिया था। लंबे समय तक बीमार से जूझने के बाद उनका निधन हो गया।उनके निधन से जो क्षति हुई है ,उसकी भरपाई असंभव है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, शिक्षक राहुल कुमार, संतोष कुमार, नवीन कुमार पांडेय, सुमंत पांडेय, महादेव प्रसाद , वीणा शर्मा, राजंती कुमारी, लीलावती कुमारी, प्रीति कुमारी, सनी कुमार, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.