भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अमित कुमार ने किया।इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्राचार्य ने कहा कि वे देश के महान निर्माण स्तंभ थे।पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर व्याख्याता रामचंद्र यादव ,पंकज कुमार, पिंकी कुमारी, बबीता देवी ,अनूप कनौजिया, सारिका ठाकुर ,निशांत कुमार, विकास कुमार ,संजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।रिचा शर्मा ,चांदनी प्रवीण, सुप्रिया ,गौरव, ओम प्रकाश ,अभिषेक, राज किशोर, रौनक ,रवि, इमरान ,ममता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।